असम विधानसभा चुनाव एक ही फेज में हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और मतदान के दिन के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखा जाएगा. ऐसे में मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह, यानी 3 से 7 अप्रैल के बीच होने की संभावना जताई जा रही है.
असम विधानसभा चुनाव को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक असम में विधानसभा चुनाव इस बार एक ही चरण में कराए जा सकते हैं. मार्च के पहले सप्ताह में राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार खबर है कि चुनाव आयोग 4 मार्च से 8 मार्च के बीच चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर सकता है.
अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव- सूत्र
सूत्रों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और मतदान के दिन के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखा जाएगा. ऐसे में मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह, यानी 3 से 7 अप्रैल के बीच होने की संभावना जताई जा रही है.
हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चुनाव-
चुनाव मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. पार्टी ने नेतृत्व को लेकर किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति से बचने का फैसला किया है.
