पड़ोसी ने 7 साल के बच्ची की हत्या की, शव को प्लास्टिक ड्रम में छिपाया, हैरान कर देगी आंध्र प्रदेश की घटना

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक सात साल की बच्ची की हत्या कर उसे एक प्लास्टिक के ड्रम में रख दिया गया। पीड़िता की पहचान राशिका प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमरावती: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात साल की बच्ची की हत्या कर उसे एक प्लास्टिक के ड्रम में रख दिया गया। पीड़िता की पहचान राशिका प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्ची घर के पास गई थी खेलने
परिवार के मुताबिक, सोमवार शाम को बच्ची अपने घर के पास खेलने के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उसके माता-पिता परेशान होने लगे। बच्ची के माता-पिता ने शुरु में उसे घर के आस-पास ढूंढा। लेकिन जब कई घंटे के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *