यूपी की 3.10 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि होगी. वर्तमान में उन्हें क्रमशः 8,000 और 4,000 रुपये मिलते हैं. साथ ही, विभाग में रिक्त 69,206 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है, जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
उत्तर प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है. ‘आज तक’ द्वारा प्रमुखता से उठाई गई आंगनबाड़ी महिलाओं की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है.
