Uttarakhand Weather Today, 18 फरवरी: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में तपिश जारी, जानें IMD अलर्ट

Uttarakhand Aaj Ka Mausam, 18 February 2026: उत्तराखंड में आज पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं।

रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से चली आ रही शुष्क और गर्म मौसम की स्थिति अब बदलाव की ओर है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से पर्वतीय इलाकों में मौसम बदल रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्र अभी भी शुष्क और गर्म बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून और भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज और कल यानी 18-19 फरवरी को ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे सर्दी में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मैदानी हिस्सों में धूप और तपिश का दौर जारी रहेगा।

फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। तेज धूप के कारण दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा रहा है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। लोगों ने गर्म कपड़े कम पहनने शुरू कर दिए हैं, लेकिन दिन-रात के तापमान में अंतर से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *