T20 World Cup: सुपर 8 के लिए टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और किस देश से होगी टक्कर

Team India Schedule Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज अब अपने अंतिम चरण पर है. टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है. अब इस सुपर 8 के लिए उनका पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. बता दें कि टीम इंडिया के यहां तीन मैच होंगे. आइए उनके पूरे शेड्यूल पर नजर डालते हैं और पता करते हैं कि कब-किस टीम से भारत खेलने वाली है.

Team India Schedule Super 8:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सफर अब तक धमाकेदार रहा है. ग्रुप A में टीम इंडिया का दबदबा रहा है और अब तक उन्हें एक भी हार नहीं मिली है. तीन में से तीन मैच जीतने के साथ उन्होंने सुपर 8 में जगह बना ली. अभी उनका ग्रुप स्टेज का एक और मैच बचा हुआ है. हालांकि, सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने के बाद उनके आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान हो गया है. 21 फरवरी से शुरू हो रहे सुपर 8 में टीम इंडिया ग्रुप 1 का हिस्सा है.

T20 World Cup के सुपर 8 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं. वो आपस में एक-एक मैच खेलेंगे. 22 फरवरी को टीम इंडिया का पहला मैच होगा. उनकी भिड़ंत अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी. वो इसके बाद 26 फरवरी और 1 मार्च को भी मैच खेलेंगे. टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *