‘द गॉडफादर’ जैसी कालजयी फिल्म के स्टार रहे मशहूर एक्टर रॉबर्ट डुवैल का निधन हो गया, जिससे हॉलीवुड को तगड़ा झटका लगा है। उनके निधन से हॉलीवुड के सुनहरे युग का अंत हो गया। एक्टर अनुपम खेर ने भी रॉबर्ट डुवैल को याद किया और भावुक पोस्ट लिखा है।
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और ऑस्कर विनर रॉबर्ट डुवैल (Roberrt Duvall) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉबर्ट डुवैल ने ‘द गॉडफादर’ जैसी कल्ट फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दुनिया भर में पॉपुलैरिटी बटोरी थी। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।
बयान के अनुसार, रॉबर्ट डुवैल ने रविवार, 15 फरवरी को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। रॉबर्ट का जन्म 5 जनवरी 1931 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने सात दशकों से अधिक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हर भूमिका को गहराई से निभाया और लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।
