बड़ी खबर LIVE: मोदी सरकार सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही हैः राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना और विकलांगता पेंशन से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि दूसरों को देशविरोधी कहने वाली सरकार देश के सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है, जो उसका नैतिक पतन भी है।

कोलकाता हवाई अड्डे पर एक ही दिन में दूसरी बार विमान में बम की धमकी मिली

कोलकाता से शिलांग जाने वाली विमान में बम होने की खबर के कुछ घंटों के बाद शनिवार शाम को डिब्रूगढ़-कोलकाता उड़ान के शौचालय में एक संदिग्ध संदेश मिला, जिससे सुरक्षा संबंधी एक नयी आशंका पैदा हो गयी। अधिकारियों ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि शिलांग जाने वाले इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी के बाद उसे यहां रोक दिया गया, जो जांच के बाद अफवाह निकली ।

इसमें कहा गया है कि डिब्रूगढ़ से इंडिगो की उड़ान 6ई 6894 शाम ​​7:37 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार उसे तुरंत पृथक स्थान पर ले जाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित रूप से लिपस्टिक से लिखा गया यह संदेश विमान के शौचालय के अंदर मिला था, जो “बम की धमकी का संकेत था।”

इससे पहले दिन में, बम की धमकी के बाद शिलांग जाने वाला विमान करीब चार घंटे तक हवाई अड्डे पर रुका रहा। इसमें कहा गया है कि इंडिगो के विमान 6ई 7304 को पृथक स्थान पर ले जाया गया, क्योंकि उसमें एक हस्तलिखित नोट मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम रखा गया है। हालांकि, बाद में यह धमकी झूठी निकली और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार गहन तलाशी के बाद विमान अपराह्न 1.33 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *